साल 2016 में लॉन्च होने वाले टॉप 10 स्कूटर

Mahindra Gusto 125

Honda PCX 150

Honda भी इस साल PCX-150 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्कूटर में 153cc का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। इस स्कूटर को 2016 में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। ये ऐसा स्कूटर है जो आम कम्यूटर बाइक से ज्यादा पावरफुल है। इस स्कूटर में 153cc, लिक्विड कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है। साथ ही 31mm का फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और 220mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक लगाया गया है जो राइडर को ज्यादा कॉन्फिडेंस देता है। बताया जा रहा है कि Honda PCX 150 के साथ कंपनी Honda Activa 150 को भी ला सकती है जिसमें इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।
Hero ZIR
Hero भी इस साल एक पावरफुल स्कूटर लेकर आ रही है। Hero ZIR का बाज़ार में मुकबाला इसी साल लॉन्च हो रही Honda PCX 150 से होगा। Hero ZIR दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इस स्कूटर में 157cc, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 13.8 बीएचपी की ताकत और 12.7Nm का टॉर्क देगा। स्कूटर में यूरोपियन स्टाइल स्टेप सीट, डुअल प्रोजेक्टर हैडलैंप, डे-टाइम रनिंग लाइट, फ्रंट प्रोटेक्शन स्क्रीन, LED ब्लिंकर्स और टेल लैंप जैसे कई फीचर्स लगाए गए हैं।Honda Lead 125

PCX 150 के अलावा इस साल 125cc सेगमेंट में Honda Lead 125 भी लॉन्च होने वाली है। इस स्कूटर में 125cc, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन लगा होगा जो 11.33 बीएचपी की ताकत देगा। ये 125cc स्कूटर Honda के 'HET' टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है जो माइलेज को बेहतर बनाता है। बताया जा रहा है कि Honda Lead 125 फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस होगा।
Yamaha Nozza

Yamaha Nozza को भी इसी साल भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। दिखने में ये स्कूटर Yamaha Fascino की तरह ही है। Yamaha Nozza में 113cc का इंजन लगाया गया है जो 7.24 बीएचपी की ताकत और 7.6Nm का टॉर्क देता है। Yamaha Fascino का नाम नवंबर 2015 में टॉप सेलिंग स्कूटर में शुमार था, इसलिए Yamaha Nozza से भी कंपनी को काफी उम्मीदें हैं।
Peugeot Satelis 125

बताया जा रहा है कि Peugeot इस साल तीन स्कूटर भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसमें Peugeot Satelis 125 एक है। इस स्कूटर में ABS जैसे सेफ्टी फीचर भी मौजूद होंगे, साथ ही बेहतर विजिबिलिटी के लिए ऑप्टिकल लाइट भी लगाया जाएगा। इस स्कूटर में 125cc लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया जाएगा जो 14.75 बीएचपी की ताकत देगा। Peugeot Satelis 125 में डबल क्रेडल फ्रेम, 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और 14-इंच का व्हील लगा होगा।
Peugeot Django

Peugeot Speedfight 3

Piaggio Liberty 125

Piaggio Liberty 125 सफल स्कूटरों में से एक है। इस स्कूटर में 124cc सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो 10.2 बीएचपी की ताकत और 10.4Nm का टॉर्क देता है। Piaggio Liberty 125 के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 240mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 140mm का रियर ड्रम ब्रेक लगा है।
Piaggio Fly 125

Piaggio Fly 125 भारत में कंपनी की दूसरी पेशकश होगी। इस स्कूटर में 124cc का इंजन लगा होगा जो 12 बीएचपी की ताकत और 10.7Nm का टॉर्क देता है। साथ ही स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन भी लगा होगा।
No comments:
Post a Comment